SDM ने किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का किया निरीक्षण, रिपेयरिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
SDM ने किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का किया निरीक्षण, रिपेयरिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल हाउस, गन्ना क्रशर और यार्ड में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों व ठेकेदारों को कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी पेराई सत्र के लिए मिल को समय से चालू किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी एवं प्रभारी जीएम अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मिल में रिपेयरिंग का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बीते सत्र में किसानों से खरीदे गए गन्ने का 100% (शत-प्रतिशत) भुगतान किया जा चुका है।
निरीक्षण के समय एसडीएम अशोक कुमार सिंह और प्रभारी जीएम अजय कुमार पांडेय सहित मिल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




