जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
लेखक Editorial Desk
1 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
घोसी। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जनसुनवाई में कुल 124 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और 4 मामलों की जांच के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया।
प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 77 शिकायतें राजस्व विभाग और 22 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। सुनवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सिपाह निवासी खरपतू की खतौनी में रकबे की त्रुटि को जिलाधिकारी के निर्देश पर तुरंत सही कराकर उन्हें संशोधित खतौनी सौंपी गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों का निस्तारण आवेदक की संतुष्टि और वास्तविक समाधान के साथ ही किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक घोसी सत्य प्रकाश तहसीलदार घोसी अनीश सिंह नायब तहसीलदार घोसी अमरनाथ यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- कार्यकर्ता महा सम्मेल के जरिए बसपा का शक्ति प्रदर्शन
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
टड़ियांव में चोरों के हौसले बुलंद, जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
आगे पढ़ें
कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आगे पढ़ें