टड़ियांव में चोरों के हौसले बुलंद, जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
लेखक Editorial Desk
2 मिनट पढ़ें
टड़ियांव में चोरों के हौसले बुलंद, जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
ग्रामीणों का आरोप—रेलवे लाइन किनारे बगीचे में दिनभर जुटते हैं नशेड़ी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
घोसी/मऊ। तहसील क्षेत्र के टड़ियांव गांव में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बीते 15 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने गांव स्थित परिषदीय जूनियर हाई स्कूल के भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई दिन बीतने के बावजूद चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है।
दिन में नशेड़ियों का जमावड़ा, रात में चोरी का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास रेलवे लाइन के पूर्व दिशा में स्थित बगीचा लंबे समय से नशेड़ियों के जमावड़े का स्थान बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां दिन के समय भी कुछ लोग खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन करते देखे जाते हैं। आरोप है कि शाम ढलने के बाद संदिग्ध गतिविधियां और बढ़ जाती हैं, जिससे आसपास के गांवों में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
हर साल चोरी, लेकिन नहीं हो पाता खुलासा
ग्रामीणों का कहना है कि टड़ियांव में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी खेतों से पानी के मोटर चोरी होने के साथ ही कन्या प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल को चोर निशाना बना चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष गांव में कहीं न कहीं चोरी की वारदात सामने आती है, लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाती।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध स्थानों पर निगरानी करने तथा बगीचे में जुटने वाले नशेड़ियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जूनियर हाई स्कूल में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर चोरी गया सामान बरामद किए जाने की मांग की गई है।
संबंधित खबरें
- कार्यकर्ता महा सम्मेल के जरिए बसपा का शक्ति प्रदर्शन
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आगे पढ़ेंजिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आगे पढ़ें
